लोकल न्यूज़

अब पीलीभीत का सफर होगा आसान, हरदोई ब्रांच नहर पुल निर्माण ने पकड़ी तेजी

पूरनपुर। पीलीभीत -पूरनपुर के बीच असम हाईवे पर जर्जर हो चुके हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। नए पुल के लिए गर्डर रखने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब इसके बाद शेष निर्माण कार्य को भी तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। संभावना है कि अक्तूबर तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
पीलीभीत-पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी खस्ताहाल हो गया है। यहां पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल बनाने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इस पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग भी बनाया जाना है।
पुल निर्माण के दौरान पूर्व में नहर के अंदर पिलर बनाने का काम पूरा कराया गया। यही नहीं संपर्क मार्ग के लिए मिट्टी भी डाल दी गई। इसके बाद करीब तीन माह पहले उड़ीसा से गर्डर लाए गए। जिनको रखने का काम अब पूरा हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सभी ठीकठाक रहा तो अक्तूबर में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है वह काफी संकरा हैं। इस पुल से एक ओर से ही एक बार में वाहन पास हो पाते है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम की समस्या विकराल हो जाती है। नया पुल बनने से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए पुल के लिए गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। अब आगे का काम शुरू किया जाएगा। संभावना है कि अक्तूबर तक काम पूरा करा दिया जाएगा।

– तरुन कुमार बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!