Uncategorized

प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार स्व. कुंवर जितेंद्र प्रसाद की स्मृति में पूरनपुर में जलसेवा का उदघाटन

बेटे सांसद जितिन प्रसाद ने जल पीकर किया उदघाटन

पूरनपुर। प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार स्वर्गीय कुंवर जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब की स्मृति में नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए वाटर फ्रीजर का उद्घाटन उनके बेटे जिले के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जल पीकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।                              आज शाम केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद लो जितिन प्रसाद ने नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा निर्मित वाटर फ्रीज़र (निशुल्क जल सेवा ) का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी से नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई में सहयोग की अपील की। बाद में वे ब्लाक चौराहे पर स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने उनका  स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।  इस दौरान भाजपा  विधायक बाबूराम पासवान, ऋतु राज पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, धीरज शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान,हर्ष गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता, सूरज बाथम, गौरव जायसवाल, मो. शराफत अली, मो. शरीफ, दिनेश भारती, दुर्वेश प्रजापति, विवेक तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!