खाद्य मंत्री को क्रय केन्द्रों के निरीक्षण में नहीं मिला धान का स्टाक, डिप्टी आर एमओ पर गिर सकती है गाज

पीलीभीत/ पूरनपुर।प्रदेश के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को बीती शाम धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान धान का स्टाक नहीं मिला। जिस पर उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की जमकर फटकार लगाई।
रामपुर के बाद समर्थन मूल्य योजना के तहत धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे राज्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान अफसरों के पसीने छूटते रहे।
पूरनपुर मंडी के किसी क्रय केन्द्र इंचार्ज नहीं मिला। जिस पर राज्य मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने खाद्य विपणन अधिकारी को आड़े हाथों लिया। मंत्री के तेवर देख धान खरीद के प्रभारी अधिकारी अपर जिला अधिकारी रितु पुनिया ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और वह उन्हें मंडी सचिव कार्यालय में ले गई। जहां लंबी वार्ता की गई। राज्य मंत्री के निरीक्षण के बाद समझा जा रहा है कि
पीलीभीत के डीएफएमओ वीके शुक्ला पर गाज गिर सकती है। सूत्रों के अनुसार मंडी के अभिलेख और सीसीटीवी फुटेज से फर्जी धान खरीद का खुलासा हो सकता है। क्योंकि धान क्रय केन्द्रों की आवक और जावक मंडी अभिलेखों में दर्ज नहीं है। राज्य मंत्री के निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा।